कानपुर। ऑपरेशन महाकाल में अब तक 22 एफआईआर हो चुकी हैं जिसमें 61 लोगों पर कार्रवाई हुई है। कई आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अंतर्गत 260 शिकायतें आ गई हैं। इनमें से लगभग 50 की जांच अंतिम चरण में है। पुलिस अगले दो से तीन दिन में कई जगह कार्रवाई कर सकती है।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन महाकाल के नाम से हर दिन 30 से 40 शिकायतें आ रही हैं। इनमें से अधिकतर पारिवारिक या गांव के रिश्तेदारों से संबंधित रहती है। इसकी जांच अलग कराई जा रही है। ऑपरेशन महाकाल में संगठित और गिरोह बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ऑपरेशन महाकाल में गजेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप गुप्ता, अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, शिखा मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ जांचें एसआईटी कर रही है। (ब्यूरो)