फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी में एसएनके ग्रुप के मालिक और निदेशक गिरफ्तार, डीजीजीएसटीआई की टीमों ने की कार्रवाई

Wed, 11 Aug 2021 11:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीजीजीएसटीआई दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ की संयुक्त टीमों ने दो दिन तक चली जांच के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी चोरी में एसएनके पान मसाला समूह के मालिक नवीन कुरेले और निदेशक अविनाश मोदी को डीजीजीएसटीआई (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) की टीम ने मंगलवार देरशाम गिरफ्तार कर लिया। इन पर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है।
विज्ञापन


डीजीजीएसटीआई दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ की संयुक्त टीमों ने दो दिन तक चली जांच के बाद कार्रवाई की है। इन शहरों में स्थित पान मसाला बनाने वाली कंपनियों पर छापे के बाद मिली जानकारी में जीएसटी चोरी का बड़ा मामला सामने आने के बाद टीमें दो दिन से शहर में ये टीमें दो दिन से शहर में जांच-पड़ताल में जुटी थीं।

11 दिन पहले आयकर विभाग की टीमों ने भी एसएनके ग्रुप के ठिकानों पर छापे मारकर चार सौ करोड़ रुपये का अघोषित कारोबार पकड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, डीजीजीएसटीआई की टीमों ने सोमवार को एसएनके पान मसाला की पनकी स्थित फैक्ट्री, पांडु नगर स्थित कर्मचारियों और अफसरों के आवासों के साथ ही स्वरूपनगर स्थित कुरेले हाउस में छापा मारा था।
विज्ञापन


दो दिन चली पूछताछ और जांच के बाद मंगलवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार करके टीमें ले गईं। टीमें बड़े पैमाने पर दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि भी जब्त करके ले गई हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली की एक बड़ी पैकेजिंग मैटेरियल कंपनी पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

दिल्ली की कंपनी फ्लैक्स देश के बड़े पान मसाला ब्रांड्स को पैकिंग से जुड़े कच्चे माल की सप्लाई करती है। डीजीजीएसटीआई के सूत्रों के मुताबिक वहां से मिले इनपुट के आधार पर पान मसाला बनाने वाले कई ब्रांड्स के टर्नओवर की जांच की गई थी। टीमें करीब आठ बड़े पान मसाला समूहों के कारोबार का अध्ययन कर रही थीं।

इसी कड़ी में मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली से आई टीमों ने एजे सुगंधी के टर्नओवर को लेकर कंपनी के मालिकों से पूछताछ की थी। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी और जांच में बड़ा अंतर निकला। पनकी स्थित फैक्ट्री के उत्पादन और पैकेजिंग में बड़ा खेल सामने आया है। दोनों आरोपियों को देररात टीमें जीटी रोड स्थित कार्डियोलॉजी संस्थान भी लाईं। यहां चिकित्सा जांच के बाद साथ ले गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें