फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसएनके समूह का शाहरुख खान की पत्नी गौरी की कंपनी से कनेक्शन मिला, जांच में सामने आई बड़ी बात

Sat, 31 Jul 2021 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पार्टनर कंपनी एसीई इन्फ्रासिटी डेवलपर से तीन साल से जुड़ी थी गौरी खान की कंपनी
- रियल इस्टेट कारोबार में तमाम प्रोजेक्ट का काम समूह ने गौरी खान की कंपनी को दिया
विज्ञापन
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएनके पान मसाला बनाने वाले कानपुर के कारोबारी नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले का कनेक्शन फिल्मस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी से भी मिला है। एसएनके समूह की दिल्ली के कारोबारी की कंपनी एसीई इन्फ्रासिटी डेवलपर के साथ पार्टनरशिप है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की चौथे दिन की जांच में सामने आया है कि एसीई इन्फ्रासिटी में गौरी खान की कंपनी तीन साल से एसोसिएट कंपनी के तौर पर काम कर रही है। गौरी की कंपनी इंटीरियर डेकोरेटशन और डिजाइनिंग का काम करती है।

सूत्रों के मुताबिक, रियल इस्टेट कारोबार में एसएनके समूह के जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, सभी में गौरी खान की कंपनी को काम दिया गया है। माना जा रहा है कि कालेधन को सफेद करने के लिए भी यह रास्ता अख्तियार किया गया।
विज्ञापन

 

आयकर विभाग अब गौरी की कंपनी को भी जांच के दायरे में ले सकता है। इसके लिए कंपनी से जुड़ी गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि समूह के पार्टनर एसीई इन्फ्रासिटी डेवलपर ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के कानपुर कार्यालय में अगस्त 2012 में पंजीकरण कराया था।

इस दौरान कंपनी की शेयर कैपिटल 70 करोड़ 59 लाख रुपये थी। इसमें अब कई गुना इजाफा होने की जानकारी मिली है। हालांकि यह कितना बढ़ा, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। इस कंपनी के 11 आवासीय और छह व्यवसायिक समेत 17 प्रोजेक्ट दिल्ली और एनसीआर में चल रहे हैं। कंपनी का कार्यालय नोएडा में है।
 
विज्ञापन

कर चोरी के लिए कानपुर में पंजीकरण का शक
आयकर अफसरों को संदेह है कि बड़े पैमाने पर कर चोरी करने के लिए कंपनी का पंजीकरण कानपुर में कराया गया है, जबकि यह काम दिल्ली में भी हो सकता था। शुक्रवार को खुलासा हुआ था कि एसएनके समूह के मालिकों ने 115 बोगस कंपनियों के जरिये तीन साल में दिल्ली स्थित रियल इस्टेट कारोबार में 226 करोड़ और 110 करोड़ रुपये पान मसाला कारोबार में लगाए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में रियल इस्टेट के सात बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें बड़े पैमाने पर काली कमाई खपाई गई है।

जांच का दायरा बढ़ाते ही मिला नया कनेक्शन
एसीई कंपनी के साथ हिस्सेदारी मिलने पर जांच का दायरा और बढ़ाया गया तो इसका गौरी खान की कंपनी से जुड़ाव मिला। पता लगाया जा रहा है कि गौरी की कंपनी के माध्यम से कितना लेनदेन हुआ। मालूम हो कि प्रधान आयकर निदेशक (जांच) राकेश गोयल के निर्देश पर आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को एसएनके पान मसाला के मालिक के कानपुर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री के अलावा दिल्ली, उरई, नोएडा में छापामारी की थी। अब टीमें कानपुर, दिल्ली, कोलकाता, गाजियाबाद, नोएडा के 31 ठिकानों पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें