फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग की गाड़ी से शराब की स्मगलिंग, हरियाणा से बिहार जा रहीं 108 पेटियां बरामद

Sat, 28 Apr 2018 03:58 PM IST
अखिलेश सविता, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ में स्वाट टीम ने भारतीय डाक विभाग की गाड़ी से 108 पेटी अग्रेजी शराब बरामद की है। ये शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। शक के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी खुलवाकर देखा तो दंग रह गए। गाड़ी के अंदर ब्रांडेड कंपनी की शराब की पेटियां भरी पड़ी थीं।
विज्ञापन


छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने कन्नौज की स्वाट टीम के साथ मिलकर रात करीब 2:15 बजे छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहे के पास से लाल रंग की पिकअप गाड़ी पकड़ ली। इस गाड़ी में चारों तरफ इंडियन पोस्ट व भारतीय डाक लिखा हुआ था। क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि कोतवाल संतोष कुमार व्यास और स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं की टीम ने उस गाड़ी के साथ सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी रानू पुत्र हरीश चंद्र तथा आगरा जिला के थाना बरहन अंतर्गत ग्राम निवासी उसके भांजे वेदप्रकाश पुत्र जवाहर को गिरफ्तार किया है। वेद प्रकाश ने बताया कि यह शराब वह हिसार हरियाणा से बिक्री के लिए बिहार लिए जा रहा था। अपने मामा रानू के कहने पर वह यहां रुक गया। वह इस शराब की यहां भी बिक्री करना चाह रहा था तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राठौर किरीट ने अवैध शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। कन्नौज के इस क्षेत्र में 2 माह पहले भी प्रेमपुर गांव से अरुणाचल प्रदेश की लाखों रुपए की शराब पकड़ी गई थी। उस दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया था , जबकि शराब माफिया मौके से फरार हो गया था, जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। क्षेत्र में नकली और गैर प्रांतों से स्मगलिंग कर लाई जाने वाली अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें