फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी से निकला धुआं, दमकल ने मौके पर पहुंच सुलगती आग को बुझाया

Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के भरथना में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार सुुबह कोयला लादकर गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में धुआं निकलने लगा। भरथना रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर दमकल ने आग को बुझाई। करीब सवा पांच घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। 
विज्ञापन


कोयला लेकर कानपुर से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह साम्हो स्टेशन से गुजरी। इस दौरान कर्मचारियों ने मालगाड़ी के इंजन से 35वीं बोगी से धुआं निकलते हुए देखा गया तो जानकारी टूंडला कंट्रोलर को दी। मालगाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर सुबह के करीब 8:40 पर रोका गया।

इसकी जानकारी दमकल को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के इलेक्ट्रिक कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई को बंद किया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने पानी आदि डालकर सुलगती आग को बुझाया। आग बुझाने के बाद 11:40 पर विद्युत सप्लाई को चालू किया गया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1:58 मिनट पर मालगाड़ी को गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया। भरथना स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि साम्हो रेलवे स्टेशन पर बोगी से धुआं निकलते हुए देखा गया था। इस पर मालगाड़ी को लूप लाइन में रोककर आग पर काबू पाने के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें