अगर कोई मीटर लगवाने के नाम पर रुपये वसूलता है, तो उसकी शिकायत की जाएगी
स्मार्ट मीटरों को सब स्टेशन के अनुरूप बदला जाएगा। निजी कंपनी के विशेषज्ञों को उपभोक्ताओं की सूची दे दी जाएगी। वह उसी आधार पर सब स्टेशनों का बदलाव करेंगे। केस्को अधिकारियों के अनुसार, अगर कोई मीटर लगवाने के नाम पर रुपये वसूलता है, तो उसकी शिकायत की जाएगी।
केस्को के ''होमवर्क'' ने उपभोक्ताओं की ''उड़ाई नींद''
केस्को के गर्मियों को लेकर किए जा रहे ''होमवर्क'' से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। शहर के कई क्षेत्रों में छह घंटे तक का शटडाउन लिया जा रहा है। कुछ मोहल्लों में कार्य लंबा चल रहा है, जिससे सप्लाई आने में अधिक देरी हो रही है। उपभोक्ताओं को पेयजल समेत कई तरह के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के कई क्षेत्रों में छह घंटे तक लिया जा रहा शटडाउन
केस्को ट्रांसफार्मर की मरम्मत, फीडर, लाइन, केबिल आदि की कई तरह की मेंटीनेंस का कार्य करा रहा है। यह सब स्टेशन, फीडर, 33 केवी और 11 केवी लाइन के मुताबिक किया जा रहा है। सभी जगहों पर शटडाउन लेने के लिए पहले से प्लानिंग की जा रही है। उसी के अनुरूप बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए बाधित की जाती है। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला के मुताबिक ज्यादातर कार्य निर्धारित समय में ही हो रहे हैं। कुछ मेंटीनेंस के कार्यों को लंबा समय लग जा रहा है। रात के समय कहीं शटडाउन नहीं लिया जाता है।