फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाबालिग ने दौड़ाई कार, चारपाई पर सो रहा मूर्तिकार बोनट में फंसा...मौत, लोगों ने दो नाबालिगों को दबोचा

Fri, 09 Feb 2024 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पराग डेयरी चौकी के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से मूर्तिकार की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाकाई लोगों ने दो नाबालिगों को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
kanpur accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में पराग डेयरी चौकी के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे मूर्तिकार को टक्कर मारते हुए मंदिर के चबूतरे से टकरा गई। मूर्तिकार कार के बोनट में फंसा रहा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में दो नाबालिग छात्र थे। स्थानीय लोगों ने दोनों को दबोच लिया और बांधकर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेने के साथ ही कार भी कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन

देर रात करीब दो बजे एक कार दीप तिराहे से बर्रा बाईपास की ओर जा रही थी। पराग डेयरी चौकी के पास कार अचानक बेकाबू हो गई। कार ने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे राजस्थान के अजमेर निवासी कन्हैया लाल (50) को टक्कर मार दी। इससे कन्हैया लाल बोनट में फंस गए। कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे बने मंदिर के चबूतरे में जा घुसी। हादसे में कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे लोग बाहर निकले और दोनों को पकड़ लिया। 

कार सवार दो नाबालिगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहा है। तहरीर मिलते ही कार चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -रविंद्र कुमार, डीसीपी साउथ

12वीं का छात्र बगैर बताए ले आया था मामा की कार
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कार चकेरी निवासी 12वीं का छात्र चला रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह अक्सर ग्रांधीग्राम निवासी मामा अरुण कुमार मिश्रा की कार सीखने के लिए निराला नगर रेलवे ग्राउंड लेकर आता है। हादसे के दिन वह बिना बताए कार लेकर आया था। उसका सहपाठी थी साथ था। नाबालिग ने बताया कि डीसीपी कार्यालय के बाहर मैगी प्वाइंट में चाय पीने और मौज-मस्ती करने जा रहे थे।

छात्रों की उम्र की गणना के लिए मांगा आधार कार्ड
डीसीपी ने बताया कि छात्रों के परिजनों ने दोनों को नाबालिग होने का दावा किया है। इस पर उन्होंने दोनों के परिजनों से आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने नहीं की कोई जांच
डीसीपी साउथ ने मामले की जानकारी मिलने के बाद गोविंद नगर थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। हादसे के बाद गोविंदनगर थाना प्रभारी ने कोई जांच नहीं की। यहां तक की हादसे वाले जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नहीं खंगाला। एफआईआर दर्ज नहीं की। डीसीपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और कार चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें