स्मार्ट सिटी की प्रभारी व सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 7000 स्मार्ट कार्ड तैयार कराए गए हैं। एटीएम कार्ड की तरह तैयार कराया गया यह कार्ड नि:शुल्क रहेगा।
फिलहाल ये कार्ड मोबाइल, एचडीएफसी बैंक से रिचार्ज होंगे। बाद में साइबर कैफे, नगर निगम के बनने वाले सुविधा केंद्रों आदि से भी रिचार्ज कराया जा सकेगा। स्मार्ट कार्ड का उपयोग डेबिट कार्ड की तरह किया जा सकेगा।
इनसे गृहकर, जलकल, सीवर कर, केस्को का बिल सहित उन सभी विभागों में पैसा जमा करने की सुविधा मिलेगी, जो कैश लेते हैं। ऐसे विभागों से बातचीत चल रही है।
स्मार्ट कार्ड तैयार हो गए हैं। 23 या 24 फरवरी को राष्ट्रपति के शहर आगमन के दौरान नगर निगम सदन में अभिनंदन किया जाना है। अभिनंदन के बाद उनसे स्मार्ट कार्डों का वितरण शुरू कराने की कोशिश है। इसके लिए अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त