फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे सराफ भी बेच पाएंगे हॉलमार्क ज्वैलरी, सरकार ने कारोबारियों को दी बड़ी राहत

Wed, 20 Jun 2018 01:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 7500 रुपये में मिल जाएगा लाइसेंस, सरकार ने जारी की अधिसूचना
- अब पांच साल के लिए बनेंगे लाइसेंस, पहले तीन साल के लिए मिलता था
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
हॉलमार्क ज्वैलरी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। लाइसेंस के लिए लगने वाली भारी भरकम फीस में कमी कर दी है। अब सरकार टर्न ओवर के आधार पर चार श्रेणियों में फीस लेगी। यह फीस पांच वर्ष के लिए होगी। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
सरकार हॉलमार्क ज्वैलरी को बढ़ावा दे रही है। इसके पीछे तर्क है कि इस प्रकार की ज्वैलरी से ग्राहकों के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के प्रदेश निदेशक पंकज अरोड़ा ने बताया कि लाइसेंस फीस निर्धारण के लिए आईबीजेए ने छोटे ज्वैलर्स को ध्यान में रखकर फीस निर्धारण की मांग रखी थी। जिसे सरकार ने मान लिया है। उन्होंने बताया कि पहले क्षेत्र के अनुसार फीस का निर्धारण किया जाता था। यह तीन साल के लिए होती थी। कानपुर में यह फीस करीब 29 हजार रुपये थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
 पांच साल के लिए अब यह होगी फीस
- पांच करोड़ तक टर्न ओवर पर 7500
- 5-25 करोड़ टर्न ओवर पर 15000
- 25 से 10 करोड़ पर 40000
- 10 करोड़ से लेकर 100 करोड़ पर 80000

यह होगा लाभ
शहर में दो हजार से ज्यादा छोटे-बड़े कारोबारी हैं। पांच करोड़ तक के टर्नओवर वाले कारोबारियों की संख्या अधिक है। ऐसे में यह कारोबारी भी हॉलमार्क के लिए लाइसेंस ले सकेंगे। अभी शहर में सिर्फ 33 कारोबारियों के पास हॉल मार्क संबंधी लाइसेंस हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
यह भी जानें
2000 से शुरू हुई हॉलमार्किंग
देश में साल 2000 से सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग शुरू हुई थी। कुछ चुनिंदा कारोबारी ही शहर में हॉलमार्क ज्वैलरी बेचते थे। मौजूदा समय में शहर में 33 कारोबारियों के पास लाइसेंस है।

यह चिन्ह होते हैं ज्वैलरी पर
वर्ष कोड, मानक का चिह्न, सोने की मात्रा, परीक्षण केंद्र का निशान और आभूषण विक्रेता का नाम।

ऐसे करें पहचान
यदि ज्वैलरी पर 916 दर्ज है तो इसका तात्पय होगा कि 91.6 फीसदी सोना शुद्घ होगा। 750 लिखा होने पर 75 फीसदी सोना शुद्घ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें