फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक मार्ग, यहां भूलकर भी जाने की मत सोचना

Wed, 20 Jun 2018 09:16 AM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
किसी ने सच ही कहा है, अगर मौसम सुहाना हो तो सफर कब कट जाता है यह मालूम ही नही पड़ता। अपनी गाड़ी में बैठ कर प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए  हम अपनी मंजि़ल तक पहुंच जाते हैं। कई बार अपनी मंजि़ल तक पहुंचने के लिए हमें ऐसे रास्तों से भी गुजरना पड़ता है जो कि सीधा मौत को गले लगाने के समान है।
जानिए उन पांच रास्तों के बारे में जिनसे गुजरने का मतलब है मौत को दावत देना... 
 
विज्ञापन

नार्थ यंग्स रोड, बोलिविया

2 of 6
डेमो पिक
नार्थ यंग्स रोड, बोलिविया
इस रोड को खूनी रास्ते के नाम से भी जाता है। हर साल 100 से 200 लोगों की मौत यहां से गुजरते वक्त हो जाती है। नियमित अंतराल पर होती दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार ने इस रास्ते को बंद करना ही ठीक समझा, लेकिन दूसरी ओर जाने के लिए इकलौता रास्ता होने की वज़ह से इसे दोबारा खोल दिया गया।
 
विज्ञापन

जेम्स डेल्टन हाईवे, अलास्का

3 of 6
डेमो पिक
जेम्स डेल्टन हाईवे, अलास्का
नौसिखियों के लिए इस मार्ग पर गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। इस हाईवे की लंबाई लगभग 600 किमी है। आमतौर पर इस रास्ते से सामान लाने और ले जाने वाले वाहन गुजरते हैं। इस रास्ते पर ना तो कोई रहता है और ना ही यहां कोई पेट्रोल पंप है। तेज हवा और धुंध के कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। हादसों को देखते हुए छोटे वाहनों को इस मार्ग पर ले जाना प्रतिबंधित है।
 

अटलांटिक ओशियन रोड, नार्वे

4 of 6
डेमो पिक
अटलांटिक ओशियन रोड, नार्वे
यह मार्ग समुद्र के ऊपर बना हुआ है। यात्रा के सुगम होने के बावजूद भी यहां कदम-कदम पर खतरा मौजूद है। इस मार्ग पर की गई एक छोटी सी चूक भी आपकी जान ले सकती है। नियंत्रण खोने के कारण कई बार लोगों की गाड़ियों के समुद्र में गिरने की घटनाएं सामनें आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन

स्टेलवियो पास, इटली

5 of 6
डेमो पिक
स्टेलवियो पास, इटली
यह सड़क अपने टेढ़े-मेढ़े घुमाव और 1808 मीटर लम्बी ढलान की वजह से दुनिया भर में जानी जाती है। बड़े से बड़े चालक भी इस रोड पर जाने से कतराते हैं। नियंत्रण खोने की वजह से कई बार गाड़ियां इस रोड से खाई में जा गिर जाती हैं। आए दिन होने वाला भूस्खलन इस मार्ग को और भी खतरनाक बना देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री लेव जिग-जैग रोड, भारत

6 of 6
डेमो पिक
थ्री लेव जिग-जैग रोड, भारत
30 किमी लम्बी इस सड़क में 100 से ज्यादा घुमावदार मोड़ हैं। यह रोड दुनिया की सबसे खूबसूरत और खतरनाक सड़कों में से एक है। हिमालय की ऊंचाईयों पर बनाई गई ये सड़क भारत और तिब्बत के रेशम व्यापारियों के लिए प्रमुख मार्ग थी। समुद्र तट से 11 हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित इस सड़क पर हिमपात और भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें