फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीसीपीएल-2 में एसएलएस सुपर किंग्स ने सिंहवानी सिंघम को 224 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल-2) में शुक्रवार को हुए पहले मैच में बंसीवाला इनक्रेडिबल्स ने केइया प्लाईवुड सेंटर को सात विकेट से और दूसरे मैच में एसएलएस सुपर किंग्स ने सिंहवानी सिंघम को 224 रन से हराया। आर्यनगर स्थित टीएसएच मैदान पर खेले गए मैच में केइया प्लाईवुड सेंटर ने 15 ओवर में 78 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं बंसीवाला इनक्रेडिबल्स ने 4.5 ओवर तीन विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच अमोल को चुना गया। दूसरे मैच में एसएलएस सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 293 रन बनाए। टीम से युवराज सिंह ने 110 रन की शतकीय पारी खेली।

वहीं सिंहवानी सिंघम की पूरी टीम 10.1 ओवर में 69 रन पर आउट हो गई। दिव्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आईटीसीएसए के अर्पित चतुर्वेदी ने लीग की सराहना करते हुए कहा कि टीसीपीएल-2 खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें