फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से टैंकर क्षतिग्रस्त, मची पेट्रोल की लूट, जाम

विज्ञापन
टैंकर से तेल लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। पेट्रोल की बढ़ती किल्लत और मारामारी के बीच गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी हाईवे पर शुक्रवार रात खराब पेट्रोल टैंकर को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त होने से पेट्रोल हाईवे पर बहने लगा। खबर लगते ही लोग घरों से खाली ड्रम, बाल्टी, पीपा और बोतलें लेकर उनमें पेट्रोल भरने के लिए हाईवे की तरफ भागे। लावारिस खड़े टैंकर से पेट्रोल की लूट मच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को वहां से खदेड़ा। हादसे के बाद हाईवे पर पांच किमी तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

गोविंदनगर पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल टैंकर रायपुर डिपो से बांदा ले जाया जा रहा था। चालक अभी गुजैनी हाईवे लोहे के पुल के पास पहुंचा कि टैंकर में खराबी आ गई। इस कारण चालक ने हाईवे किनारे टैंकर खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टैंकर में टक्कर मार दी। टैंक फटने से पेट्रोल सड़क पर बहने लगा।
पेट्रोल लूटने के लिए भीड़ जमा हो गई। लोग पेट्रोल भरने के लिए एक दूसरे से धक्कामुक्की और गालीगलौज करने लगे। काफी लोग पेट्रोल लूट कर भाग निकले। पुलिस ने भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने साबुन और सिल्वर टेप से क्षतिग्रस्त टैंकर के रिसाव को बंद किया। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से टैंकर को धक्का देकर किनारे कराया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर खराब टैंकर में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर क्षतिग्रस्त होने से फायदा उठाकर लोग पेट्रोल भरने लगे थे।
विज्ञापन


.......

भौंती
से नौबस्ता
मार्ग पर पांच किमी लंबा जाम

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद भौंती से नौबस्ता जाने वाले हाईवे पर वाहनों की पांच किलोमीटर तक कतार लग गई। जाम में फंसकर लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। जाम से बचने के लिए काफी लोग दूसरे रास्ते से निकलने लगे। ट्रैफिक पुलिस से लेकर स्थानीय लोग जाम को खुलवाने में जुट गई। रात करीब 12 बजे तक जाम में वाहन सवार रेंग-रेंगकर गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें