जालौन में राष्ट्रीय उलेमा कौन्सिल के लोगों ने राहुल गांधी का किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
यूपी दौरे पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जालौन जिला पहुंचने पर खासा विरोध झेलना पड़ा। बता दें यह विरोध साल 2008 में दिल्ली में हुए 'बटला हाउस फर्जी एनकाउंटर' को लेकर किया जा रहा था। उस समय दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार थी।
जनपद जालौन के कोंच इलाके में राष्ट्रीय उलेमा कौन्सिल के लोगों ने राहुल के काफिले के रस्ते में आकर उन्हें काले झण्डे दिखाए। कौन्सिल के लोगों ने विरोध स्वरूप न केवल 'राहुल गांधी वापस जाओ' के नारे लगाए, बल्कि 'शीला दीक्षित मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए।
हालांकि उत्तर प्रेदश में कांग्रेस का माहौल बनाने में जुटी पीके टीम राहुल की यात्रा से पहले रूट का पूरा जायजा रखती है। बावजूद इसके राहुल को विरोध का सामना करना पड़ा।