फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: स्लीपर बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 120 यात्री, खिड़कियों से कूदने पर 12 यात्रियों के आईं चोटें

Sat, 25 Jun 2022 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सौरिख थाना क्षेत्र में गोंडा से दिल्ली जाते समय एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ। इससे भगदड़ मच गई और सवारियों ने खिड़की कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। 
विज्ञापन
आग लगने से बुरी तरह जली हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोंडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आग का गोला बन गई। बस में सवार 120 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाई। कूदने के दौरान 12 लोग चोटहिल हो गए।

विज्ञापन


आग की वजह एसी में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। बस्ती जिला के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के टिटोड़ा गांव निवासी चालक जितेंद्र सिंह स्लीपर बस को लेकर गोंडा से दिल्ली जा रहे थे। बस में दूसरे चालक बस्ती के परसाधना थाना क्षेत्र के पकौलिया गांव निवासी बनवारी के अलावा 120 यात्री सवार थे।

शुक्रवार की रात दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज-औरैया बार्डर के पास बस में शार्ट सर्किट हो गया। उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सोए थे। इसी बीच किसी सवारी ने आग देखकर शोर मचाया। इसके बाद सभी सवारियां चीखने लगीं। चालक ने तत्काल बस रोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य दरवाजे पर  अधिक भीड़ होने के कारण सवारियां बस के शीशे तोड़कर कूदने लगीं। इसमें 12 लोग चोटहिल हो गए। देखते देखते बस से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दमकल की मदद से दो घंटे बाद आग बुझ सकी। बस कबाड़ में तब्दील हो गई। सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें