कानपुर में कैंट के काकोरी गांव के सामने एक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। बस रामादेवी से मंधना जा रही थी ।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।