फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रैक दोहरीकरण के काम में लगी जेसीबी से कटी सिग्नल केबल, छह यात्री ट्रेनें प्रभावित

Mon, 14 Oct 2019 08:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के काम के दौरान कालपी रेलवे स्टेशन के पास दोहरीकरण के काम में लगी जेसीबी से सिग्नल की केबल कट गई। इसके चलते आधा दर्जन यात्री ट्रेनें और तीन मालगाड़ी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


ट्रेनों को कालिंग आन सिग्नल देकर आगे बढ़ाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जेसीबी समेत चालक को पकड़ लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

रविवार की शाम 4.50 बजे उरई के कालपी स्टेशन के पास दोहरीकरण के काम में लगी जेसीबी से सिग्नल विभाग की केबल कट गई। इससे सिग्नल फेल हो गए। सिग्नल फेल होने से हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रुम के साथ सिग्नल विभाग के अधिकारियों को भी दी।

सिग्नल फेल होने के कारण लखनऊ से चेन्नई जाने वाली 16094, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 15065, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली 19167, लखनऊ से मुंबई जाने वाली एसी स्पेशल नंबर 22122, लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन नंबर 11110, मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस नंबर 11015 जैसी यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इन सभी को कालिंग आन सिग्नल पर लेकर आगे बढ़ाया गया। इसके अलावा कानपुर की तरफ से आने वाली दो मालगाड़ी व झांसी की तरफ से आने वाली एक मालगाड़ी भी प्रभावित हुई। सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजेश सबरबाल, जेई पीके निगम ने कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सिग्नल केबल ठीक की। इसके बाद जाकर यातायात बहाल हुआ।

आरपीएफ दारोगा किशनलाल ने बताया कि ट्रेन संचालन 4.50 बजे से रात 10.30 बजे तक प्रभावित हुआ है। जेसीबी चालक अंकित कुमार (24) निवासी खिल्ली थाना मोंठ जनपद झांसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को झांसी कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें