फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर दो भागों में बंटी मालगाड़ी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश

Wed, 09 Oct 2019 07:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी उरई स्टेशन पर दो भागों में बंट गई। इससे हड़कंप मच गया। एक पखवाड़े के भीतर दो बार मालगाड़ी के दो भागों में बंटने को लेकर रेल प्रशासन भी सकते में आ गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दस बजे जब बिहार से कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी जालौन जिले के उरई स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन के पास  मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। 58 रैक की इस गाड़ी के इंजन के साथ आठ डिब्बे एक तरफ और 50 डिब्बे दूसरी तरफ रह गए।
विज्ञापन

झटका लगने पर ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी। मालगाड़ी के चालक एके सिंह ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल ने कर्मचारियों को भेजकर कपलिंग ठीक कराई। इससे गाड़ी करीब दस मिनट खड़ी रही।

इस बाबत वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह का कहना है कि बीती 23 सितंबर को भी इसी ट्रेन की कपलिंग खुली थी। मंगलवार को भी इसी ट्रेन की कपलिंग खुली है। बार-बार कपलिंग खुलने से मामला गंभीर लग रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें