जिन नए नामों को भूमाफिया सूची में जोड़ा जा रहा है उनमें जय बाजपेयी के अलावा बृजेंद्र सिह, इंद्रेश शोभित, प्रभा, प्रशांत शामिल हैं। डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि किसी भी तरह के अवैध कब्जे को नहीं होने दिया जाएगा।
कानपुर जिला प्रशासन ने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए माफिया विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी समेत आधा दर्जन लोगों का नाम जिले के भूमाफिया की सूची में शामिल कर दिया गया है। जिला स्तरीय एंटी भूमाफिया कमेटी की बैठक में डीएम नेहा शर्मा ने सभी विभागों से अपने अपने विभागों के भूमाफिया की सूची बनाकर भेजने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
कहा गया था कि इसमें उन लोगाें का नाम जोड़ा जाए जो सरकारी जमीनों पर कब्जा किए बैठे थे। जिन नए नामों को भूमाफिया सूची में जोड़ा जा रहा है उनमें जय बाजपेयी के अलावा बृजेंद्र सिह, इंद्रेश शोभित, प्रभा, प्रशांत शामिल हैं। डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि किसी भी तरह के अवैध कब्जे को नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही सरकारी जमीनाें पर कब्जा करने वालाें को भूमाफिया घोषित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।