फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में जीका का खतरा: चार महिलाओं समेत छह और संक्रमित, अब तक 10 चपेट में आए, सचिव ने आपात बैठक बुलाई

Sun, 31 Oct 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जीका वायरस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीका का हमला तेज हो रहा है। रविवार को चकेरी क्षेत्र में छह और जीका रोगी मिले हैं। खास बात यह है कि इनमें चार महिलाएं भी हैं। एयरफोर्स कर्मियों के बाद आम लोगों पर जीका के हमले से हड़कंप मच गया है। अपर मुख्य सचिव ने ऑनलाइन आपात बैठक बुलाई।
विज्ञापन


चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शहर में अब जीका के 10 रोगी हो गए हैं। इससे दिल्ली और लखनऊ में भी बेचैनी बढ़ गई है। एयरफोर्स स्टेशन के अलावा चकेरी क्षेत्र के नौ मोहल्ले जीका संक्रमण की गिरफ्त में हैं। ये मोहल्ले पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यामनगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, लालकुर्ती, काजीखेड़ा और पूनम टाकीज हैं।

अब तक मिले 10 संक्रमितों में तीन एयरफोर्स कर्मी और सात सिविलियन हैं। चार महिलाओं में एक को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही कंटेनमेंट क्षेत्र के संदिग्धों के सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ और पुणे भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह और नए रोगी मिलने पर डीएम विशाख जी. ने जीका प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कहा कि घरों में पानी जमा न रहने दें। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित करके प्रभावित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह और अन्य अधिकारी रहे। 

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
- 23 अक्टूबर को पहला रोगी मिला
- 30 अक्टूबर को तीन और रोगी मिले
- 31 अक्टूबर को छह रोगी मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें