दो बार जिलाधिकारी से कर चुकी हैं शिकायत
ग्राम प्रधान ने बताया कि दो बार तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार से 30 जून 2021 और 06 अक्तूबर को शिकायत कर चुकी ह्रूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। अब नए जिलाधिकारी मनोज कुमार से भी मामले को लेकर शिकायती पत्र भेजा है।
मामले को लेकर जानकारी नहीं हैं। अगर महिला ग्राम प्रधान को शिकायत है तो मामले की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने पर लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर