फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के छह लाख स्टूडेंटों को मिली मोहलत

Thu, 03 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के छह लाख छात्रों को परीक्षा फार्म भरने और एडमिशन लिस्ट जमा करने की मोहलत मिल गई।
विज्ञापन


अब छह सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे और यूनिवर्सिटी को भेजे जा सकेंगे। अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। इस पर बुधवार को कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने मुहर लगा दी है। यह डेट 31 अगस्त को समाप्त हो गई थी।

परीक्षा फार्म भरने की तारीख खत्म और कॉलेज लॉगिन बंद होने के बाद छह लाख छात्रों के परीक्षा फार्म भरने का मामला लटक गया था। यूनिवर्सिटी से जो सर्कुलर आया था, उसके मुताबिक 10 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच वंचित छात्रों को 25, 50 और 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर परीक्षा फार्म भरना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने 2 सितंबर के अंक में ‘छह लाख छात्रों को देनी होगी अतिरिक्त फीस’ शीर्षक से प्रकाशित  किया था। इसका संज्ञान लेकर ही स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहर सिंह यादव, महामंत्री विनय त्रिवेदी, संयोजक डॉ. बृजेश भदौरिया, प्रेम सिंह चौहान, मुकेश यादव और कमल शाक्य ने बुधवार को कुलपति से मुलाकात की। सभी ने तारीख आगे बढ़ाने की मांग की।

इस पर कुलपति ने सहमति दे दी। इसी का नतीजा रहा कि बुधवार देर शाम को ही कॉलेज की लॉगिन खोल दी गई। साथ ही फीस का ब्योरा भी उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें