यूपी के महोबा जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शहर कोतवाली के ग्राम दमौरा में कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से छह मजदूर दब गए। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार लघु सिचाईं विभाग से दमौरा ग्राम में कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों मृतक लल्लू और महेंद्र सगे भाई हैं।