फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 02 Jun 2020 03:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर इंडियन आयल चौकी के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया है। जनपद जालौन के ग्राम दीहा थाना रेडर निवासी राम मोहन पुत्र ब्रजमोहन बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ कहीं पर जा रहा था। जैसे ही वह लोग सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन आयल चौकी के समीप पहुंचे तभी एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवकों को 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरा युवक राममोहन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें