एक राहगीर ने पिस्टल निकाल तानी
कार चालक जब भागने लगा तो कई राहगीरों ने उसको दौड़ा लिया। कार रुकते ही वह रौब झाड़ने लगा और भागने का प्रयास करने लगा। तभी एक राहगीर ने उस पर पिस्टल तान दी। तब वह वहीं खड़ा हो गया। इसके बाद भीड़ उस पर टूट पड़ी।
हादसे में घायल हुए लोगों का प्राथमिकी उपचार कराया गया है। सभी खतरे के बाहर हैं। पीड़ित रौनक की तहरीर पर कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।- रवीना त्यागी, डीसीपी साउथ