फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झांसी लाइन पर आज छह घंटे का ब्लॉक, तीन ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। झांसी रेल लाइन पर भीमसेन-गोविंदपुरी खंड के बीच स्टील गर्डर की जगह पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) स्लैब डाले जा रहे हैं। यह काम 30 अप्रैल तक होगा। इसके लिए सोमवार को छह घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य कराया जाएगा। इस दौरान तीन ट्रेनें निरस्त की गई हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक छह घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। 54161 खजुराहो-कानपुर पैसेंजर, 01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई -गोविंदपुरी पैसेंजर, 01802 गोविंदपुरी -वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर सोमवार को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 100 मिनट, 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 90 मिनट, 12173 लोक मान्यतिलक-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 75 मिनट व 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर 30 मिनट देरी से नियत स्टेशनों पर पहुंचेंगी। 64608 कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर सोमवार को पूर्व निर्धारित समय 09:05 बजे की जगह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें