फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बहनों ने भाइयों के माथे पर रोचना लगा कलाई पर प्यार बांधा

Sat, 29 Aug 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/अमरौधा। जनपद में शुक्रवार को भाई बहनों के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही बहनें तैयार हो गई और पूजा की थाली सजाकर भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांधी। भाइयों ने उपहार दिए। पैर छूकर आशीर्वाद लिया और बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रक्षा बंधन हर साल श्रावण की पूर्णिमा तिथि को मनाने की परंपरा है। शुक्रवार को घरों में पकवान बनाए गए। खीर-पूड़ी के साथ दूध में पकाई गई सेवईं खास रहीं। इधर पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहा। इसकी वजह से बहनों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही बहनों ने तैयारी की। थाली में राखी, रोली, अक्षत, मिठाई और आरती रखी। इसके बाद भाइयों का रोचना कर कलाई पर राखी बांधी। आरती की और मुंह मीठा कराया।
अकबरपुर, रूरा, शिवली, झींझक, सिकंदरा, पुखरायां, अमरौधा आदि स्थानों कई जगह विवाहित बहनें भाइयों के घर पहुंची तो वहीं कई जगह भाइयों ने विवाहित बहन के घर पहुंच कर राखी बंधवाई। वहीं बच्चों में भी राखी पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आए। नन्हें हाथों ने छोटे भाई को बहनों ने राखी बांधी और आशीर्वाद दिया। रसूलाबाद संवाद के अनुसार शुक्रवार को घर-घर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और सुख-समृद्धि की कामना की। कई बहनें लंबा सफर कर मायके पहुंचीं। भाई-बहनों के मिलने पर परिवारों में खुशी का माहौल रहा। वहीं कई जगह भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। बहनों की भेजी राखी कलाई पर बांध कर भाइयों ने बहनों को सेल्फी भेजी। देर शाम तक रक्षा बंधन पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

......................
पुलिस कर्मियों ने भी बांधी राखी
मूसानगर। क्षेत्र में रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इधर थाना परिसर में भी रक्षाबंधन मनाया गया। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। पुलिस कर्मियों ने भी बहनों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता जताई। (संवाद)
.........................
जेल पहुंच बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
कानपुर देहात। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को जिला कारागार माती में भाई-बहन के प्रेम का भावुक नजारा देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की लंबी कतार लग गई। अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों के चेहरों पर उत्साह था तो कई बहनों की आंखें भाई से मिलते ही नम हो गईं। राखी, मिठाई और भाइयों के लिए शुभकामनाएं लेकर पहुंचीं बहनों को नियमों के अनुसार मुलाकात कराई गई। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद बहनों ने जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। मुलाकात के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और जेल कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था। सुबह से दोपहर तक भाई से मिलने के लिए बहनों का आना-जाना लगा रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें