फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुर्घटनाओं में बाइक व ट्रक सवार दो महिलाओं समेत छह घायल

Sat, 29 Aug 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना में अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक व ट्रक सवार दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। औरैया के दिबियापुर निवासी रविकुमार ने बताया कि पत्नी अनामिका देवी (20) को बाइक से लेकर आ रहे थे। भोगनीपुर के समीप वह मुगलरोड पर बाइक से गिरकर गिरकर घायल हो गई। जबकि झांसी थाना पूंछ के परारीकुंज गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि पत्नी आरती (30) और बारा रनियां गांव के अमन कुशवाहा (15) पुत्र दुष्यंत कुशवाहा भोगनीपुर से ट्रक में झांसी जाने के लिए बैठे थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर शुक्रवार की शाम चार बजे आगे जा रहे ट्रक से पीछे जा रहा ट्रक टकरा गया। जिसकी केबिन में फसकर तीनों लोग घायल हो गए। ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने निकाला। वहीं, मूसानगर थाना के अमरतेपुर निवासी हरिशचंद्र ने बताया कि पुत्र अंश (10) और आयुष उर्फ नीलू (6) रक्षाबंधन पर शुक्रवार को चाचा के साथ बाइक बरौर थाना क्षेत्र के मकरंदापुर गांव बुआ के यहां आए हुए थे। वापस घर लौटते समय बढ़ौली- मुंगीसापुर लिंक रोड पर पिलखिनी गांव के पास दोनों बालक बाइक से गिरकर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. राजवीर सिंह ने अनामिका, अमन कुशवाहा और आरती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना संबंधी सूचना अस्पताल से नहीं प्राप्त हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें