फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisamau By-Elections: एसीएम तीन के कार्यालय में नामांकन शुरू, प्रत्याशी के साथ चार लोगों को प्रवेश की अनुमति

Fri, 18 Oct 2024 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसीएम बिल्डिंग में आज से सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। एसीएम तीन के कार्यालय में नामांकन जारी है।
विज्ञापन
,sisamau by election - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। प्रशासन ने गुरुवार तक ही तैयारियां पूरी कर ली थी। एसीएम-तीन के कार्यालय में प्रत्याशी 11 से तीन बजे तक नामांकन करा सकते हैं। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ चार लोगों को ही प्रवेश की अनुमति हैं। वहीं, एक प्रत्याशी चार-चार सेट नामांकन पत्र ले सकेगा।

विज्ञापन

नवीन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कहा था कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं, जिससे लोग बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
प्रचार सामग्री में नियमों की अनदेखी में कारावास का प्रावधान
उपचुनाव के लिए प्रचार सामग्री के प्रकाशन में नियमों की अनदेखी करने पर छह महीने तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसे दो हजार रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बैठक में ये जानकारी विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। बताया कि निर्वाचन पंफलेट, पोस्टर पर मुद्रक, प्रकाशक का नाम और पता लिखना अनिवार्य है। बिना इसके प्रचार सामग्री मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला मंडी का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
उपचुनाव को लेकर गुरुवार शाम जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने नौबस्ता गल्ला मंडी में सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण किया। तय किया गया कि गल्ला मंडी से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यहां स्ट्रांग रूम भी बनाया जाएगा। साथ ही मतगणना भी होगी। एडीएम राजेश कुमार को निर्देश दिए कि मंडी परिसर की खामियों को समय से पूरा करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें