फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव: एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, पांच प्रत्याशी मैदान में

Wed, 30 Oct 2024 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जिसमें से पांच प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हुआ था। एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है। अब पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
सीसामऊ उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ उपचुनाव में नाम वापसी की अंतिम तारीख से पहले जालौन के मो. आफताब शरीफ ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह कुल पांच दावेदार मैदान में हैं। चुनाव चिह्न भी दे दिए गए हैं। इस सीट पर 11 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। इसमें पांच नामांकन पत्र खारिज हो गए थे।
विज्ञापन


उपचुनाव में सपा से नसीम सोलंकी, बसपा से वीरेंद्र कुमार, भाजपा से सुरेश अवस्थी, सभी जन पार्टी से अशोक पासवान और निर्दलीय कृष्ण कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। 29 अक्तूबर को नामांकन कक्ष पहुंचकर जिला जालौन के 143 काशीनाथ निवासी मो. आफताब शरीफ ने नाम वापस लिया। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की जारी सूची में सिर्फ पांच दावेदार ही बचे हैं। सूची फाइनल होते ही प्रत्याशियों के चुनाव खाते खुलवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए एसएसटी, एफएसडी, वीएसटी, वीवीटी की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी का नाम चुनाव चिह्न पार्टी
नसीम सोलंकी साइकिल सपा
सुरेश अवस्थी कमल भाजपा
वीरेंद्र कुमार हाथी बसपा
अशोक पासवान बिजली का खंभा सभी जन पार्टी
कृष्ण कुमार यादव एअरकंडीस्नर निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें