फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साहब... होमगार्ड खुद को कमिश्नर का ड्राइवर बता गांठ रहा रौब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली निवासी होमगार्ड घनश्याम मिश्रा खुद को कमिश्नर का ड्राइवर बताकर इलाके में रौब गांठता है। बुधवार को उससे पीड़ित क्षेत्र की करीब 12 महिलाएं डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचीं। होमगार्ड और उसके भाई पर पार्क में कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। डीसीपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने रोते हुए कहा कि हाेमगार्ड और उसका भाई विनय सार्वजनिक पार्क में कब्जा करना चाहते हैं। इन लोगों ने दो बार पार्क पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर केडीए ने कब्जा ढहा दिया। इसके बाद से आरोपी उन सभी को परेशान कर रहा है। दो दिन पूर्व उसने निर्माण सामग्री चोरी का झूठा आरोप लगाकर मोहल्ले की एक महिला को जेल भेजने की कोशिश की लेकिन सीसी कैमरे के फुटेज से सच्चाई सामने आ गई। उनके डर के कारण बुजुर्ग और बच्चे पार्क में नहीं जा पाते है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करने के आदेश दिए है। आरोपी कहां तैनात है इसके बारे में भी पता लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें