फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार बनी तो कानपुर की बंद मिलें कराएंगे शुरू: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो कानपुर की बंद मिलें चलवाएंगे। महानगर को सुंदर कानपुर बनाएंगे जहां जाम की समस्या नहीं रहेगी। सड़कों पर सांड़ घूमते नजर नहीं आएंगे। शहरियों को सस्ती बिजली मिलेगी। जगमगाते खूबसूरत गंगा घाट होंगे। अभी गंगा में गंदगी बह रही है।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को तिलकनगर के वैवाहिक समरोह के अलावा आर्यनगर में दो स्थानों पर गए। इसके बाद समोसा खाने के लिए बिरहाना रोड पहुंच गए। वहां एक समोसा खाया और कहने लगे-एक कचौड़ी-एक समोसा-ढोंगी जी पर नहीं भरोसा। समोसा खाने के बाद एक व्यापारी के यहां गए। फिर जाजमऊ जाकर कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्होंने लोगों से चुनावी रणनीति, ताजा हालात और चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर बात की।
पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रमों में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान, विधायक अमिताभ वाजपेयी, हाजी मो. हसन रूमी, हाजी फजल महमूद, शैलेंद्र यादव मिंटू, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, नसीम रजा, बउवा यादव, सौरभ चौहान, नफीस अंसारी,अरविंद यादव, अमित यादव, रिजवान सोलंकी, शारिक फैय्याज, खालिद नबी, हमजा खान आदि रहे।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जेल में निरुद्ध अधिवक्ता अखिलेश दुबे का नाम सीधे लेने के बजाय घुमाकर कहा कि हमारे नाम वाले वकील जब जेल से बाहर आएंगे तो अपनी कलम का जादू दिखाएंगे। वह दोषियों को सजा दिलाने का काम करेंगे। अखिलेश दुबे से संबंधित नए सवाल पर दूसरी बात करने लगे।
गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शंकराचार्य और बटुकों का अपमान करने वाले सरकार में बैठे सभी दोषी लोगों को पाप पड़ेगा। वर्ष 2027 में अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौककेपर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व प्रदेश सचिव आशीष चौबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें