कल्याणपुर स्थित द चिंटल्स स्कूल में हुए टेबल टेनिस टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। कल्याणपुर स्थित द चिंटल्स स्कूल में आयोजित केएसएस टेबल टेनिस टूर्नामेंट के बालक वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर और बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर विजेता रहा। बुधवार को समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बालक वर्ग की प्रतियोगिता में डीपीएस आजादनगर उपविजेता और जीडी गोयनका व डीपीएस कल्याणपुर द्वितीय उपविजेता बनें। बालिका वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर उपविजेता और जीडी गोयनका व डीपीएस कल्याणपुर द्वितीय उपविजेता बने।
एकल बालक वर्ग के फाइनल में सर पदमपत सिंहानिया के दक्ष खंडेलवाल ने डीपीएस आजादनगर के अंशुमान को 11-8, 11-7, 11-10 से पराजित कर खिताब जीता। बालिका वर्ग में जयनारायण विद्या मंदिर की सुविज्ञा कुशवाहा ने डीपीएस आजादनगर की अबाना को 11-5, 11-6, 11-9 से हराकर खिताब जीता।
समापन पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, निदेशक कविशा खुराना विज, प्रधानाचार्य स्मिता धवन व उप प्रधानाचार्य सौरभ सिंह ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। संजय टंडन मुख्य रेफरी रहे। इस मौके पर शुभम कुमार, अनिल वर्मा, आशुतोष सत्यम झा, रोहित कश्यप, अमित नारंग, तमन्ना शर्मा शामिल रहे।