फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लखनऊ के साथ कानपुर टीम का मैच आज, हारे तो प्ले ऑफ से होंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार की टीम ने लगातार दो मैचों में जीत के साथ प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। अब गुरुवार को कानपुर सुपरस्टार टीम का मुकाबला मेजबान लखनऊ फॉल्कंस के साथ होना है।
विज्ञापन


शुरुआती पांच मैच हारने और बाद के दो में जीत के बाद कानपुर टीम ने सात मैचों में चार अंक जोड़े हैं। ऐसे में शेष तीन मैचों में एक भी हार उसे बाहर का रास्ता दिखा देगी। इसलिए टीम के सभी मैच अब करो या मरो की स्थिति वाले बन गए हैं।

दूसरी ओर लखनऊ टीम की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। बुधवार को मेरठ मेवरिक्स से मिली करारी हार के बाद लखनऊ सात मैचों में चार हार व तीन जीत के साथ छह अंक लेकर संघर्ष कर रही है। ऐसे में गुरुवार को कानपुर से होने वाले मैच में यदि वह हारती है तो उसका संघर्ष और कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन


इस सीजन को देखा जाए तो कानपुर टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। कानपुर के आदर्श सिंह, कप्तान समीर रिजवी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। गेंदबाजों में भी शुभम मिश्रा और विनीत पवार के अलावा सभी एक-एक विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे। ऐसे में यदि लीग में बने रहना है तो प्रत्येक खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें