फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: साहब...दो साल से पति को गायब कर दिया, अब प्रधान का भाई कर रहा है शोषण, महिला ने ASP से लगाई गुहार

Thu, 29 Feb 2024 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि प्रधान का भाई उसका दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। यही नहीं, उसके पति को भी कहीं गायब कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला न्याय की गुहार लगाते हुए एएसपी कार्यालय पहुंची। उसने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव का ग्राम प्रधान का भाई उसका दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। साथ ही, उसके पति को कहीं गायब कर दिया है।

विज्ञापन

महिला ने मदद की गुहार लगाई है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव के ग्राम प्रधान के भाई से दो वर्ष पूर्व उसके पति ने कुछ रुपये उधार ले लिए थे। इस पर प्रधान का भाई उसके पति से रुपये मांगने आता था।

विज्ञापन



कई सालों से कर रहा है शारीरिक शोषण

वहीं, रुपये न देने पर उसने उसके पति को कहीं गायब कर दिया। महिला का आरोप है कि पति के गायब होने के बाद से आज तक प्रधान का भाई उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। साथ ही, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें