अफसर दो साल से कर रहे हैं निरीक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम में एमडी रहते हुए डॉ. राजशेखर ने बस अड्डे का निर्माण शुरू कराया था। करीब दो साल पहले भी इसे चालू कराने की योजना थी लेकिन दोनों विभाग के बड़े अफसर मान नहीं रहे हैं। अब जब डॉ. राजशेखर बतौर कानपुर के मंडलायुक्त रहते हुए केडीए के अध्यक्ष हैं और आरटीए के भी अध्यक्ष हैं, तो इसे चालू कराना चाह रहे हैं।
डॉ. राजशेखर ने पिछले साल भी इसे चालू कराने के प्रयास किए थे, जो असफल हुए। उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देशित किया है कि लेनदेन का मामला हल होता रहेगा, फिलहाल इस बस अड्डे को यात्रियों के लिए शुरू कराया जाना चाहिए। इस पर रोडवेज ने केस्को में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कर कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।
बस अड्डा शुरू होने से मिलेगी बड़ी राहत
सिग्नेचर सिटी बस अड्डा चालू होने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अभी तक लखनऊ जाने के लिए झकरकटी बस अड्डे से वाया रामादेवी, जाजमऊ बसें आती जाती हैं। विकास नगर से रोडवेज बसें बड़ी कर्बला, गंगा बैराज, उन्नाव के ट्रांसगंगा सिटी, सरैया क्रॉसिंग होते हुए लखनऊ-कानपुर राजमार्ग से जाएंगी और आएंगी। इसके अलावा गुरुदेव चौराहा होकर कन्नौज, फर्रुखाबाद रूट से भी बसें आ जा सकती हैं। विकास नगर से कल्याणपुर, नवाबगंज, कंपनी बाग, रैना मार्केट, वीआईपी रोड, तिलक नगर, सिविल लाइंस के लोग भी आ-जा सकेंगे।
यह मामला दोनों विभागों के लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों के सामने है। लेनदेन का मामला अभी सुलझा नहीं है, लिहाजा इसे केडीए ने हैंडओवर नहीं किया है। मंडलायुक्त ने इसे शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। केस्को से कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि यह बस अड्डा कब चालू होगा। - अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज, कानपुर
विकास नगर डिपो में अनुबंध के तहत सभी कार्य पिछले साल पूरे करा दिए गए हैं। पिछले साल परिवहन निगम की अपर प्रबंधक निदेशक सरनीत ने निरीक्षण के दौरान कुछ अन्य कार्य कराने को कहा था, वे काम भी कराने के बाद परिवहन विभाग को इस डिपो को हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा गया। रिमाइंडर भी दिया गया है। - मनोज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, जोन-1, केडीए