फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव बोले: अमिताभ जैसी लंबी पारी खेलना चाहते थे सिद्धार्थ, करियर में बुलंदी आई तो हमें छोड़कर चले गए

Sat, 04 Sep 2021 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राजू ने बताया कि सिद्धार्थ जब भी उनसे मिलते थे तो बोलते थे कि उनका पेट बाहर आ रहा है। इसे अंदर कीजिए और व्यायाम कीजिए। वह बोलते थे कि खुद को वक्त दो, एक्सरसाइज करो।
विज्ञापन
टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर राजू श्रीवास्तव ने जताया शोक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने प्रसिद्ध टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ हमारे बीच नहीं हैं। हंसमुख इंसान और व्यायाम करने वाले सिद्धार्थ नहीं रहे।
विज्ञापन


कहा कि जब वह सुपरहिट हो चुके थे और उनके करियर में बुलंदी आई तो वह हमें छोड़कर चले गए। राजू ने बताया कि सिद्धार्थ जब भी उनसे मिलते थे तो बोलते थे कि उनका पेट बाहर आ रहा है। इसे अंदर कीजिए और व्यायाम कीजिए। वह बोलते थे कि खुद को वक्त दो, एक्सरसाइज करो। वह अक्सर बोलते थे कि मैं भी प्रयागराज का हूं और अमिताभ बच्चन भी प्रयागराज के हैं।

मुझे अमिताभ जी जैसी लंबी पारी खेलनी है और शाहरुख खान जैसा करियर बनाना है। जीरो से हीरो की तरह कामयाबी। राजू श्रीवास्तव उनके साथ बिताए वक्त को साझा करते हुए भावुक हो गए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें