फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनाथ सिंह बोले- नासमझ हैं राजबब्बर, नितिन अग्रवाल ने अखिलेश को बताया बैसाखी के सहारे

Sun, 30 Dec 2018 06:50 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
demo pic
यूपी के हरदोई में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रधान सम्मेलन में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को नासमझ बताया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि या तो राजबब्बर संघ की शाखा को लेकर राजनीति कर रहे हैं, या फिर उन्हें संघ की शाखा और नमाज का अंतर नहीं पता है। सहयोगी पार्टी अपना दल द्वारा वाराणसी लोकसभा सीट पर दावा जताने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीट खाली नहीं है। अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर के असंतुष्ट होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि मिल बैठकर मामला सुलझा लेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शहर के आर-आर इंटर कालेज में आयोजित प्रधान सम्मेलन के दौरान पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संघ की शाखा में कोई धार्मिक आयोजन नहीं होता। वहां राष्ट्रवाद का कार्य और खेलकूद होते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हार्दिक पटेल को राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में रिट फाइल कर राम मंदिर मामले पर चुनाव से पहले निर्णय न देने को क्यों कहा। इसका मतलब यही है कि राहुल गांधी ही इस मामले में रोड़ा अटका रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
demo pic
हरदोई जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आर आर इंटर कालेज परिसर में आयोजित प्रधान सम्मेलन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। लेकिन कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया जब सांसद अंशुल वर्मा ने मंच से आयोजकों को निशाने पर ले लिया। वह होर्डिंग में अपना नाम न होने पर नाराज दिखे।
 

4 of 9
demo pic
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कई दशक पहले इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा देकर सरकार बना ली थी, लेकिन गरीबी नहीं हटी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने के लिए संकल्प की जरूरत होती है। यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। सभी को छत और हर घर में रसोई गैस पहुंचाने की कोशिश हो रही है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 9
demo pic
सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जनता सब समझती है। एक बार फिर प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हरदोई की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री संजीदा हैं। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग काउंटर भी लगाए गए। इनमें भी भीड़ रही।  
 
विज्ञापन

6 of 9
demo pic
संबोधन के लिए सबसे पहले सदर सांसद अंशुल वर्मा को बुलाया गया। माइक संभालते ही अंशुल वर्मा ने कहा कि आयोजक और जिला प्रशासन बात-बात में लोकप्रिय सांसद कहकर संबोधित कर रहे हैं, लेकिन अंशुल वर्मा का नाम होर्डिंग से लेकर मंच पर लगे बैनर तक पर लिखवाने की जरूरत नहीं समझी गई। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन दोबारा ऐसी चूक न करे। सांसद के ऐसा कहते ही स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी तक सन्न रह गए।  

 
विज्ञापन

7 of 9
demo pic
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सदर विधायक नितिन अग्रवाल का कद बढ़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि नितिन अग्रवाल ने अक्तूबर में एक आयोजन में उन्हें बुलाया था। वह आना भी चाहते थे, लेकिन उसी दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लग गया और उसमें जाना पड़ा। फिर कहा कि देखिए इसी साल में आ गया और आज समय से पहले आया।

 

8 of 9
demo pic
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के आगमन का कार्यक्रम तो तय था, लेकिन आयोजन को लेकर असमंजस बनी रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए पत्रों में आयोजन को प्रधान सम्मेलन का नाम दिया गया, लेकिन बावन और हरियावां विकास खंडों के प्रधानों के अलावा आयोजन स्थल स्वास्थ्य कर्मियों (आशा, एएनएम आदि) से भरा रहा। उधर दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में भाजपा की ओर से लगवाई गई होर्डिंग्स में कार्यक्रम का नाम आयुष्मान योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम बताया गया। इस मामले पर सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।  

 
विज्ञापन

9 of 9
demo pic
कभी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने उन पर तीखा निशाना साधा। नितिन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि जिन लोगों को अपनी पार्टी बचाने के लिए चुनाव में दूसरे दलों की बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है, वह नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाने का सपना देख रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें