गलन बढ़ने के साथ हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के अलावा विंटर डायरिया ने हमला बोल दिया है। ठंड लगने से लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं। कानपुर में हार्ट अटैक से शनिवार को पांच रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही वायरल संक्रमण की गिरफ्त में आए दो रोगियों ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
हैलट में ब्रेन स्ट्रोक के छह रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। हार्ट अटैक के लक्षण लेकर आने वाले 59 रोगियों को कार्डियोलोजी की इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
कार्डियोलोजी में गंभीर हालत में भर्ती तीन रोगियों की मौत हो गई। दो रोगी कार्डियोलोजी पहुंचने के पहले जान गंवा बैठे। हैलट में दो गंभीर रोगियों की मौत हुई। ब्रेन अटैक के रोगियों के आने का सिलसिला जारी है।
4 of 6
डेमो पिक
मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि का कहना है कि जाड़े की वजह से अचानक ब्लडप्रेशर अनियंत्रित हो जाता है। इससे नसों में खून का थक्का जम जाता है और ब्रेन स्ट्रोक पड़ जा रहा है। बाल रोग अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि जाड़े में निमोनिया, अस्थमा और विंटर डायरिया के रोगी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
ये सावधानी बरतें
- प्यास न लगे तो पानी पीना न छोड़ें, दिन में 12 गिलास पिएं।
- बच्चों को चाट-चटनी, बाहर का खाना न खाने दें।
- बच्चों को घर का ताजा सादा खाना खिलाएं।
- उल्टी-दस्त शुरू हो तो फौरन अस्पताल ले जाएं।
- हृदय रोगी ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़े की एक पर्त बढ़ा लें।
- अस्थमा रोगी ठंड में बाहर न निकलें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।