फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: अवसाद में एसआई ने किया सुसाइड, दोस्त की सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मारकर दी जान

Sun, 31 Mar 2024 09:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एसआई अवसाद में था।
 
विज्ञापन
मृतक एसआई का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई ने अपने साथी दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएम-एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जिला अस्पताल पहुंची है। बताया जा रहा है कि एसआई अवसाद में था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सतेंद्र वर्मा (37) मूल निवासी हरदोई 2018 से जिले में एसआई के पद पर तैनात थे। वह वर्तमान में सिविल लाइन थाने में तैनात थे और थाना क्षेत्र के शहर की वृंदावन कॉलोनी में किराये पर पहली मंजिल में परिवार के साथ रह रहे थे। भूतल पर उनके ही विभाग में तैनात एक दरोग रह रहे थे। सतेंद्र की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में चल रही थी। वह ड्यूटी पर जाने से पहले अपने साथी के पास बैठने की बात कहकर नीचे चले गए। इस बीच लगभग सात बजे उन्होंने अपने साथी के ही कमरे में उसकी सरकारी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर दौड़े साथी और परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसएसपी ने बताया कि सतेंद्र सिविल लाइन थाने में तैनात थे। उन्होंने साथ रह रहे एक दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली है। इससे उनकी मौत हो गई है। जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया उनके अवसाद में होने की बात बताई जा रही है। अवसाद में क्यों थे, यह परिजन अभी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें