बुधवार को प्रधान और ग्राम पंचायतों के अंतिम चरण में 132 ग्राम पंचायतों
में वोट डाले गए। अंतिम चरण में मतदाताओं का जोश बरकरार रहा। इस बार 76.47
फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दिन कोहरा न होने से मतदाताओं को मतदान केंद्रों
पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
दोनों ब्लाकों सुबह से ही
मतदाताओं का उत्साह और जोश के साथ मतदान किया। मतदान केंद्रों पर लोगों ने
कतार में लगकर वोट डाले। गांव की सियासत के अपनी दावेदारी करने वालों ने भी
वोटरों को अंतिम चरण तक रिझाने की कोशिश की। मैथा ब्लाक में 78.4 फीसदी
वोट डाले गए। वहीं, सरवनखेड़ा ब्लाक में 74.5 फीसदी मतदान हुआ। दोनों
ब्लाकों कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण रहा।
निर्वाचन
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि अंतिम चरण में मैथा
ब्लाक की 74 ग्राम पंचायतों के 1,29,388 मतदाताओं में से लगभग 1,02,216
मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं सरवनखेड़ा ब्लाक की 58
ग्राम पंचायतों के 1,27,303 मतदाताओं में से 94, 840 मतदाताओं ने अपने
मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दोनों ब्लाक में कुल 2,22, 143 मतदाताओं ने
अपने मताधिकार प्रयोग किया। प्रधानी चुनाव के अंतिम चरण में प्रधान पद प्रत्याशियों ने पूरी
ताकत झोंककर सुबह से मतदान में तेजी बनाए रखी।
अंतिम चरण में दोनों
ब्लाकों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के 1474 प्रत्याशियों की
किस्मत मतेपटियों में कैद हो गई। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी
के अनुसार इस चरण में मैथा ब्लाक की 74 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के
कुल 643 प्रधान पद के प्रत्याशी थे। वहीं, सरवनखेड़ा की 58 ग्राम
पंचायतों में कुल 585 प्रत्याशी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। मैथा ब्लाक
में 64 और सरवनखेड़ा ब्लाक में 182 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार
थे।
निर्वाचन कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक मैथा ब्लाक में सुबह
सात से नौ बजे के बीच 12.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग
किया। वहीं नौ से 11 बजे के बीच 30.5, 11 से एक बजे के बीच 50, एक से तीन
बजे के बीच 65.5 और चार बजे के बीच 70 प्रतिशत से अधिक मत पड़ चुके थे।
मैथा ब्लाक में कुल 78.4 फीसदी मत पड़े।
सरवनखेड़ा ब्लाक में सुबह
सात से नौ बजे के बीच 12.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग
किया। वहीं नौ से 11 बजे के बीच 35, 11 से एक बजे के बीच 50.3, एक से तीन
बजे के बीच 63.5 और चार बजे 70.8 प्रतिशत से अधिक मत पड़ चुके थे।
सवनखेड़ा ब्लाक में कुल 74.5 फीसदी मत पड़े।