फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिव्यांग शौचालय की गलत रिपोर्ट देने पर जिला समन्वयक निर्माण को कारण बताओ नोटिस

Fri, 29 Aug 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक में शिक्षा सुधार पर कड़े निर्देश दिए। वहीं दिव्यांग शौचालय की गलत रिपोर्ट देने पर जिला समन्वयक निर्माण को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, आरटीई, मध्याह्न भोजन योजना, बालिका शिक्षा, समेकित शिक्षा, डीबीटी समेत अपार आईडी जनरेशन की बिंदुवार जानकारी ली। निर्देश दिए कि अगले माह से विद्यालयों के 12 रजिस्टर पूरी तरह ऑनलाइन किए जाएं। साथ ही छात्रों उपस्थिति और मध्यान भोजन में डिजिटल अटेंडेंस ही मान्य की जाए। कहा कि पीएम श्री विद्यालयों, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, केजीबीवी में गुणवत्ता परक निर्माण कार्य के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपुण विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए। सभी शिक्षक आउट ऑफ स्कूल और दिव्यांग बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रयास करें।
इधर दिव्यांग शौचालयों की गलत व भ्रामक रिपोर्ट मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही लापरवाही पर जिला समन्वयक निर्माण अमित कुमार दीक्षित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बीएसए अजय कुमार मिश्र को दिए। कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीईओ, एसआरजी, जिला समन्वयक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें