फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुकानदार को पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के फाड़े कपड़े, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

बादशाहीनाका थानाक्षेत्र में दंबगों ने सब्जी दुकानदार की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी से अश्लीलता करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बादशाहीनाका निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि सब्जी मंडी में बने रैनबसेरा में बॉबी व उसके बेटे लड्डू, हर्षित, गोटर, काका और कृष्णा गैर कानूनी तरीके से रहते हैं।

विज्ञापन


मंडी से 11 जनवरी को पति बाइक से निजी काम से जा रहे थे, तभी बीच सड़क पर खड़े बॉबी व उसके बेटों से हटने के लिए कहा। इससे नाराज बॉबी बच्चों के साथ मिलकर पति से मारपीट करने लगा। आरोप है कि वह पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही रैन बसेरा के भीतर ले जाकर अश्लीलता की। धमकी दी कि उसका पति अगर दोबारा मंडी में दिखाई दिया तो जान से मार देंगे। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें