फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शिक्षिका को परेशान कर रहा शोहदा, बोला- अश्लील वीडियो बना लिया है, मिलो आकर वरना वायरल कर दूंगा

Wed, 06 Dec 2023 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षिकाओं की शिकायत पर आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर के एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिकाओं को शोहदा फोन करके परेशान कर रहा है। वह फोन पर धमकी देता है कि उनका अश्लील वीडियो बना लिया है। यदि वह उससे मिलने नहीं आई, तो उनका वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम कर देगा।

विज्ञापन

पुलिस नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है। महाराजपुर स्थित एक उच्च प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका के मोबाइल फोन पर एक सप्ताह पहले अंजान नंबर से कॉल आई। शिक्षिका ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने कहा कि स्कूल के शौचालय में उसने कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बना लिया है।

यदि उसकी बताई जगह पर मिलने नहीं आई, तो वीडियो वायरल कर देगा। दो-तीन तीन दिन तक शोहदा परेशान करता रहा। आखिरकार शिक्षिका ने फोन बंद कर लिया। सोमवार को उसी नंबर से स्कूल की दूसरी शिक्षिका के पास फोन आया। उनसे भी शोहदे ने अश्लील बातें कीं और बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाकर तलाश जारी
इसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से पुलिस से शिकायत की है। महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षिकाओं की शिकायत पर आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाकर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें