फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से गठबंधन कर सकती है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, प्रशांत पाठक ने दिए ये संकेत

Tue, 13 Nov 2018 08:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत पाठक का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा से भी सीटों के बंटवारे के आधार पर गठबंधन को तैयार है। फिलहाल पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को अशोक नगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी को भाजपा की पार्टी कहने वाले लोग अपनी खीझ निकाल रहे हैं। सपा और दूसरी विपक्षी पार्टियां उनके संगठन के बढ़ते जनाधार से परेशान हैं। इसीलिए बौखलाहट में कुछ भी बोल रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 9 दिसम्बर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करने वालो में शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे, जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण  शिवमोहन सिंह चन्देल, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें