फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी का भी किया जिक्र

Mon, 19 Aug 2019 04:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के सभापति शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर दौरे पर बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 से छह माह पूर्व वह तय करेंगे गठबंधन किसके साथ करना है। जहां उनका पूरा सम्मान रखा जाये, उसी की तरफ वे रुख करेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, शिवपाल ने सहकारी ग्राम विकास बैंकों की समीक्षा और एक निजी कार्यक्रम में सपा के साथ जाने से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, वक्त आने पर तय किया जाएगा। बीते शाम शिवपाल यादव कानपुर पहुंचे, जाजमऊ पुल पर प्रासपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लाजपत भवन में चल रहे एक निजी कार्यक्रम में शरीक हुए, लाजपत भवन के कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. आनंद झा भी मौजूद रहे। लाजपत भवन से निकलने के बाद शिवपाल ने सहकारी ग्राम बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

4 of 5
शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत के दौरान - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से वार्ता करते हुए शिवपाल ने कहा जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने जो निर्णय लिया है, उसमें वह देश के साथ हैं। मीडिया द्वारा उपचुनाव में सपा का सहयोग किए जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि मैं अपनी पार्टी का संगठन मजबूत करने में लगा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान देखा जाएगा कि क्या करना है। शिवपाल ने यूपी में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं को चिंताजनक बताया। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें