फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिवपाल बोले- आयकर छापों के जरिये भाजपा परेशान कर रही है

Mon, 20 Dec 2021 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सीटों के बंटवारे के संबंध में शिवपाल ने कहा कि समय आने पर सारी जानकारी दी जाएगी। चुनाव से पहले फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उनके पास गठबंधन करने के किए कई प्रस्ताव आ रहे थे। उन्होंने सोचा कि जब गठबंधन ही करना है तो सबसे पहले अपने घर में ही क्यों न करें। एकता में बहुत ताकत होती है।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगने लगा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पक्की है। यही कारण है कि वे पीएम होते हुए भी प्रदेश में इतनी मेहनत करने लगे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान है। आयकर छापों के जरिये भाजपा परेशान कर रही है।
विज्ञापन


यह बातें प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। जिला सहकारी बैंक की निकाय बैठक में आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से फोन टेपिंग चल रही है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

ये सरेआम बेईमानी है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के विरोध में संघर्ष करने वालों का उत्पीड़न होना कोई नई बात नहीं है। समाजवादी कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं है। गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। कहा कि सपा और प्रसपा मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


चुनावों के समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और वे स्वयं जहां जैसी जरूरत होगी उस लिहाज से दौरा करेंगे। सीटों के बंटवारे के संबंध में उन्होंने कहा कि समय आने पर सारी जानकारी दी जाएगी। चुनाव से पहले फूट डालने की कोशिश की जा रही है। उनके पास गठबंधन करने के किए कई प्रस्ताव आ रहे थे। उन्होंने सोचा कि जब गठबंधन ही करना है तो सबसे पहले अपने घर में ही क्यों न करें। एकता में बहुत ताकत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें