फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह बोले: प्रसपा का जल्द एक बड़े दल से होगा गठबंधन

Sat, 30 Oct 2021 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से गठबंधन पर अपनी बात रख चुके हैं। अब अखिलेश के जवाब में देरी दिख रही है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा उनकी पार्टी का जल्द ही एक बड़े दल से गठबंधन होगा। उन्होंने उस दल का अभी खुलासा नहीं किया है। प्रसपा सभी छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


शहर में एक कार्यक्रम में आए शिवपाल सिंह ने कहा कि जिस तरह लक्ष्मण ने राम को अपना आदर्श माना, उसी तरह वो नेताजी (मुलायम सिंह) को आदर्श मानकर आगे बढ़ रहे हैं। 12 अक्तूबर से शुरु हुई उनकी रथयात्रा अब रुकने वाली नहीं है।

सपा से गठबंधन पर अपनी बात रख चुके हैं। अब अखिलेश के जवाब में देरी दिख रही है। कहा किसानों को खाद की जगह पुलिस की लाठियां मिल रही हैं। जबकि किसानों की फसल खराब हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें