फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शिवपाल जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला, बैठक में कहा- इंतजार कीजिए...

Mon, 04 Apr 2022 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जुलाई में राज्यसभा और विधानसभा परिषद की कई सीटें खाली हो रही हैं, ऐसे में शिवपाल यदि भाजपा में जाते हैं, तो उन्हें राज्यसभा में या विधानसभा परिषद में भेजा जा सकता है। यह भी पता चला है कि लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सभी से अगले कुछ दिनों तक इंतजार करने और संगठित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से भाजपा में जाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों से कहा है कि वे आगे होने वाले बदलाव को लेकर तैयार रहें। एक दिन पहले उन्होंने पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाकर सभी से राय जानी।
विज्ञापन


पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी की तरफ से कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते है। इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को पहले दे दी जाएगी। माना जा रहा है कि शिवपाल यादव जून के आखिरी सप्ताह या फिर जुलाई की शुरुआत में बड़ा फैसला ले सकते हैं।

चर्चा है कि जुलाई में राज्यसभा और विधानसभा परिषद की कई सीटें खाली हो रही हैं, ऐसे में शिवपाल यदि भाजपा में जाते हैं, तो उन्हें राज्यसभा में या विधानसभा परिषद में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सभी से अगले कुछ दिनों तक इंतजार करने और संगठित रहने को कहा गया है। फिलहाल सभी पदाधिकारी लौट आए हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें फिर लखनऊ बुलाए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें