फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए शहर के शिवम

विज्ञापन
शिवम। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। शहर के पैरा खिलाड़ी शिवम पाल ने पिछले साल 26 से 28 नवंबर तक इंदौर के अभय प्रशाल स्टेडियम में हुई यूटीटी पैरा टेबल टेनिस राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 13 से 15 अप्रैल तक जार्डन में होने वाली आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह प्रदेश से चयनित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


गुजैनी निवासी शिवम पाल ने पैरा टेबल टेनिस में अपने कॅरिअर की शुरुआत 2017 में की थी। वर्तमान में आयकर विभाग कानपुर में अधीक्षक के पद पर कार्यरत शिवम ने बताया कि एक वर्ष की आयु में पोलियो के कारण उन्हें दिव्यांगता का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट के प्रति बचपन का शौक धीरे-धीरे टेबल टेनिस में बदल गया और वर्ष 2017 में उन्होंने पैरा टेबल टेनिस को अपने कॅरिअर के रूप में चुना। पहले उन्होंने मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित एक अकादमी में ट्रेनिंग लेना प्रारंभ किया था और वर्तमान में वह आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में अभिषेक सिंह की देखरेख में अपने खेल को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवम ने जीते पदक
1- खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 नई दिल्ली में कांस्य पदक जीता।
2- इंदौर में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
3- स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट कानपुर में स्वर्ण पदक जीता।
4- इंदौर में हुई यूटीटी पैरा टेबल टेनिस राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें