इटावा। इस साल विवाह के 65 शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। 16 जनवरी से शहनाई बजना शुरू हो जाएगी। वहीं, सात मार्च से होलाष्टक लगने और एक महीने का खरमास लगने से 13 अप्रैल तक विवाह मुहूर्त नहीं हैं। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 29 जनवरी को माघ अमावस्या पड़ रही है।
आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया कि 16 से 27 जनवरी के बीच विवाह के नौ शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में तीन से 26, फरवरी के बीच 13 मुहूर्त और मार्च में एक से छह मार्च के बीच चार मुहूर्त विवाह के लिए शुभ हैं। वहीं, अप्रैल माह में 10, मई में 12, जून में सात शुभ मुहूर्त हैं। 12 जून से गुरु अस्त हो जाएंगे। फिर चार माह का चातुर्मास होगा।
इस दौरान विवाह मुहूर्त नहीं होते हैं। वर्ष भर में 12 पूर्णिमा और 12 अमावस्या होती हैं। कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मुख्य मानी गई हैं। इसी तरह भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, शनि अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दिवाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या और सर्व पितृ अमावस्या मुख्य मानी गई हैं।
-
नए साल में पड़ने वाली पूर्णिमा की तिथियां
13 जनवरी, 12 फरवरी, 13 मार्च, 12 अप्रैल, 12 मई, 10 जून, 10 जुलाई, नौ अगस्त, सात सितंबर, सात अक्तूबर, पांच नवंबर और 4 दिसंबर। वहीं, 14 मार्च और 11 जून को भी पूर्णिमा का योग बन रहा है।
-
नए साल में पड़ने वाली अमावस्या की तिथियां
29 जनवरी, 27 फरवरी, 29 मार्च, 27 अप्रैल, 26 मई, 25 जून, 24 जुलाई, 22 अगस्त, 21 सितंबर, 21 अक्तूबर, 19 नवंबर और 19 दिसंबर। वहीं, 27 मई, 23 अगस्त और 20 नवंबर को भी अमावस्या का योग बन रहा है।
-
इस साल इस तरह रहेंगी विवाह के मुहूर्त की तिथियां
जनवरी माह में 16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 व 27 तारीख।
फरवरी माह में 3,4,7,8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 व 26 तारीख।
मार्च माह में 1, 2, 3 व 6 तारीख।
अप्रैल माह में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23,29 व 30 तारीख।
मई माह में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24 व 28 तारीख।
जून माह में 1, 2, 4, 7, 8, 9 व 12 तारीख।
नवंबर माह में 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 तारीख।
दिसंबर माह में 04, 10 व 11 तारीख।